फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Voting will be held at 1613 booths for the Legislative Assembly

विधान सभा के लिए 1613 बूथों पर होगा मतदान

Sun, 07 Nov 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Voting will be held at 1613 booths for the Legislative Assembly
सोनभद्र। जिले में आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस लिया है। आयोग के निर्देश पर प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक पीठासीन अधिकारी और तीन मतदान अधिकारी तैनात किए जाएंगे। इस बार जिले में 971 मतदान केंद्र व 1613 बूथों पर वोटर वोट डालेंगे। वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव में मतदान केंदों और बूथों की संख्या कम थी।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2022 में ओबरा, दुद्वी, घोरावल और राबटर्सगंज विधान सभा सीटों के लिए चुनाव होगा। इसके मद्देनजर प्रशासन चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की तैयारी में जुट गया है। निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार 15 जनवरी 2021 तक घोरावल विधान सभा में तीन लाख 79 हजार 532 मतदाता है, जिसमें दो लाख दो हजार 706 पुरूष और एक लाख 76 हजार 815 महिला मतदाता है। इसी तरह से राबट्र्सगंज विस क्षेत्र में तीन लाख 33 हजार 06 वोटर है, इनमें एक लाख 78 हजार 540 पुरूष और एक लाख 54 हजार 461 महिला मतदाता शामिल है। ओबरा में तीन लाख 20 हजार 931 वोटरों में एक लाख 74 हजार 907 पुरुष और एक लाख 46 हजार 135 महिला वोटर और दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख 18 हजार 965 मतदाता है, जिसमें एक लाख 70 हजार 821 पुरूष और एक लाख 48 हजार 134 महिला मतदाता है। प्रशासन की तरफ से मतदताओं का रंगीन वोटर आईडी स्पीड पोस्ट के जरिए सीधे उनके घर पर पहुंचवाया जा रहा है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल ने बताया कि वर्ष 2017 में हुए विधान सभा चुनाव में जिले के करीब 951 मतदान केंद्रों और 1475 मतदेय स्थलों पर वोट डाले गए थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में 971 मतदान केंद्रों और 1613 मतदेय स्थलों पर मदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed