फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Voting for ten posts of director will be held today

Sonebhadra News: डायरेक्टर के दस पदों के लिए आज होगा मतदान

Sun, 30 Jul 2023 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
Voting for ten posts of director will be held today
दुद्धी सहकारी क्रय विक्रय समिति के ग्यारह डायरेक्टर पद में से दस सीटों पर सोमवार को मतदान होगा। सुबह दस बजे से चार बजे तक मतदान होना है। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित एक पद पर एक ही प्रत्याशी होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन

संस्थागत और व्यक्तिगत सीट पर कुल बीस उम्मीदवार चुनावी मैदान में दमख़म लगाए हुए हैं। सहकारिता निर्वाचन अधिकारी विशाल पासवान व सहायक निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश बैसवार ने संयुक्त रूप से बताया कि सोमवार को सुबह 10 बजे से चार बजे तक कुल 10 बूथों पर मतदान होना है। संस्थागत डायरेक्टर में पहली बूथ दुद्धी में कुल 40 मतदाता, दूसरी बभनी में 28, म्योरपुर 36, व्यक्तिगत डायरेक्टर के लिए बूथ संख्या चार पर एक से 600, पांच पर 601 से 1100, छह पर 1101 से 1600, सात पर 1601 से 2000, आठ पर 2001 से 2300, नौ पर 2301 से 2600 और दस नंबर बूथ पर 2601 से 2989 क्रमांक वाले मतदाता मतदान करेंगे। इस तरह से कुल 3093 मतदाता 20 उम्मीदवारों के लिए 10 सीटों पर मतदान करेंगे। चुनाव में दो प्रमुख दलों की सक्रिय राजनीति को देखते हुए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। शाम चार बजे तक मतदान के बाद मतगणना कर विजेता उम्मीदवार का नाम घोषित किया जाएगा। एक अगस्त को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले डेलीगेट्स का चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed