फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Volleyball competition begins

अंतर्राज्यीय दो दिवसीय वालीबॉल प्रतियोगिता का हुआ आगाज

Sun, 28 Feb 2021 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Volleyball competition begins
घोरावल। स्थानीय विकास खंड के कोहरथा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को दो दिवसीय अंतरराज्जीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में अहरौरा ने बंधा की टीम को हराया। प्रतियोगिता में सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली व पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश की कई टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

श्री अक्षयवट त्रिपाठी स्मारक 25 वीं अंतरराज्यीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का राज्यमंत्री (ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा श्रोत) रमाशंकर पटेल ने फीता काट कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उद्घाटन मैच अहरौरा और बंधा की टीमों के बीच खेला गया जिसमें अहरौरा ने लगातार दोसेटों में मैच जीता। दूसरा मैच गुरेठ और घुवास के बीच खेला गया, जिसमें गुरेठ ने लगातार दो सेटों में मैच जीता। तीसरा मैच नर्वदापुर और डोरिहार के बीच खेला गया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन कुल आधे दर्जन मैच खेले गए। जिसमें नर्वदापुर की टीम ने दो सेट से मैच जीता।
विज्ञापन

इसके पहले मुख्य अतिथि राज्य मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार राष्ट्रहित और गरीबों के हित के लिए लगातार काम कर रही है। जर्जर तारों और क्षतिग्रस्त पोलों को बदलने काम चल रहा है। सन 2022 तक ग्रामीण क्षेत्रों में भी 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने के लिए शासन प्रतिबद्ध हैं। पूरे प्रदेश को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सरकार हर घर नल योजना के लिए काम कर रही है। विशिष्ट अतिथि के रूप में वाराणसी के एक अस्पताल के निदेशक डॉ. ऋतु गर्ग व गिरिवासी वनवासी सेवा प्रकल्प के उपाध्यक्ष विद्यासागर पांडेय उपस्थित रहे। अध्यक्षता कोहरथा के निर्वतमान ग्राम प्रधान हनुमान प्रसाद बैसवार ने किया। आयोजन समिति के सचिव श्रीपति त्रिपाठी ने आगतों के प्रति आभार प्रकट किया। संचालन शिक्षक रामानंद पांडेय ने किया। इस मौके पर विहिप के क्षेत्रीय सत्संग प्रमुख दिवाकर त्रिपाठी, बजरंग दल के विभाग संयोजक राजीव कुमार, लक्ष्मी कांत, श्रीपति त्रिपाठी, आजाद सिंह, रामअवतार सिंह, नितेश पाठक, आमोद रंजन, सुरेंद्र तिवारी,महेंद्र सिंह इत्यादि रहे। कमेंटेटर रामानांद पांडेय, नितेश पाठक और रेफरी विनय दुबे व राकेश त्रिपाठी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed