फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers troubled by road shabby protest

सड़क जर्जर होने से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 20 Feb 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Villagers troubled by road shabby protest
डाला। स्थानीय बाजार से लक्ष्मण नगर, रेक्सहवा होते हुए ओबरा संपर्क मार्ग जर्जर हो गया है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इससे क्षुब्ध ग्रामीणों ने शनिवार को रेक्सहवा में प्रदर्शन किया और सड़क मरम्मत की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि कई साल पहले जिला पंचायत ने मरम्मत के लिए कुछ जगहों पर सोलिंग डालकर छोड़ दिया। सड़क नहीं बन सकी। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर भी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि डाला-ओबरा मार्ग पर ओबरा संपर्क मार्ग से सीधे डाला बाजार को जोड़ने वाला करीब दो किमी मार्ग 18 वर्ष बाद भी नहीं बन सका है। यह मार्ग कोठा टोला, रेक्सहवां व लक्ष्मण नगर के मध्य से होकर डाला बाजार को जोड़ता है। इस मार्ग पर नुकीली व बड़ी-बड़ी सोलिंग डाल कर वैसे ही छोड़ दिया गया है। इससे लोग दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं। साइकिल व मोटरसाइकिल से आने जाने वालों का टायर अक्सर पंचर हो जाता है। मार्ग नहीं बनने से डाला-ओबरा आने-जाने वालों को एक किमी से ज्यादा की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। खराब मार्ग होने के बावजूद इस मार्ग से प्रतिदिन पांच सौ से भी अधिक लोगों का आना जाना होता है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ज्यूत नारायण पटेल ने बताया कि 2003 में रेक्सहवां मार्ग पर मिट्टी व सोलिंग-गिट्टी डालने का कार्य जिला पंचायत से कराया गया था। बजट की कमी के कारण पीचिंग का कार्य नहीं हो सका था। उधर जिला पंचायत के अवर अभियंता आशीष वर्मा ने बताया कि इस पर कार्य का प्रस्ताव पूर्व में पास हो चुका है। जल्द ही इस पर कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed