फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers stopped work in Khadia

खड़िया में ग्रामीणों ने बंद कराया कार्य

Wed, 30 Jun 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Villagers stopped work in Khadia
खड़िया गांव के पास एनसीएल खड़िया क्षेत्र द्वारा कराए जा रहे वार्फवाल निर्माण का जबरदस्त विरोध हुआ। बुधवार दोपहर बाद निर्माण के विरोध में गांव की महिलाओं संग काफी संख्या में पुरूष उतर गए। ग्रामीणों के विरोध के चलते ठेकेदार को मशीनें हटानी पड़ी।
विज्ञापन

खड़िया गांव के नाई टोला पुनर्वास क्षेत्र के समीप एनसीएल रेल रैक लोडिंग प्वाइंट्स (वार्फवाल) का निर्माण करा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रहवासी क्षेत्र के महज पचास मीटर दूर होने वाले इस निर्माण के बाद कोयला डंप व लदान से भयंकर प्रदूषण पैदा होगा और रहना मुश्किल हो जाएगा। पुनर्वास क्षेत्र में स्थानीय विस्थापित परिवारों को करीब 87 प्लाट रेलवे के तरफ से दिए गए हैं। दो दशक से अधिक समय से लोग रह रहे हैं। विरोध के जानकारी पर कई नेता भी मौके पर पहुंच गए। इससे ग्रामीणों की आवाज को बल मिला। सपा नेता मुकेश सिंह ने आरोप लगाया कि गांव के पास वार्फवाल निर्माण पर प्रशासनिक स्तर पर बातचीत चल रही लेकिन कोई नतीजा आने से पहले कोल प्रबंधन जबरदस्ती निर्माण कराना चाहता है। ग्रामीणों का कहना है पुनर्वासित किए बिना निर्माण नहीं होने देंगे। पंचायत व अन्य जिम्मेदार संस्थाओं से स्वीकृति न लेने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के व्यापक विरोध के सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा ने बताया इस घटना की जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है। सुझाव दिया गया है कि सभी पक्षों के साथ वार्ता कर समाधान निकालने की कोशिश की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed