फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers stopped the ambulance which arrived from Rajasthan with the dead body of a laborer

Sonebhadra News: राजस्थान से मजदूर का शव लेकर पहुंची एंबुलेंस को ग्रामीणों ने रोका

Mon, 14 Apr 2025 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Villagers stopped the ambulance which arrived from Rajasthan with the dead body of a laborer
ओबरा के पनारी ग्राम पंचायत निवासी एक युवक का शव रविवार देर रात एंबुलेंस से उसके घर पहुंचने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने शव लेकर आई एंबुलेंस को घंटों तक रोके रखा। पुलिस और ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि के समझाने बुझाने पर वह शांत हुए।
विज्ञापन

पनारी ग्राम पंचायत के टोला अरंगी निवासी लालजी खरवार का पुत्र धर्मेंद्र अपने कुछ साथियों के साथ कुछ समय पूर्व राजस्थान के बाड़मेर स्थित एक कंपनी में शटरिंग मजदूर के रूप में काम करने गया था। गत 11 अप्रैल की रात खाना खाने के बाद वह बिल्डिंग की छत पर ही सोने चला गया।
विज्ञापन

अगले दिन सुबह जब अन्य लोग नींद से जागे तो बिल्डिंग के नीचे धर्मेंद्र मृत हालत में पड़ा था। लोगों ने रात किसी समय उसे छत से गिर जाने का समझकर मामले की जानकारी बाड़मेर पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक धर्मेंद्र का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसका शव उसके साथियों के सुपुर्द कर एंबुलेंस से उसके गांव भेज दिया। जब एंबुलेंस मृतक के गांव पहुंची तो परिजन धर्मेंद्र का शव देखते ही उग्र हो गए और एंबुलेंस कर्मियों से विवाद करने लगे।

मामले की सूचना पुलिस के साथ ही ग्राम प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव को दी। मौके पर पहुंचे सभी लोगों ने फोन से कंपनी के ठेकेदार से वार्ता कर मृतक धर्मेंद्र के परिजनों की उचित मुआवजा दिलाने की मांग की, जिसपर ठेकेदार ने जल्द से जल्द मुआवजा देने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीण माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed