फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers stage protest over theft at ancient Shiva temple

Sonebhadra News: प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से नाराजगी, ग्रामीणों ने दिया धरना

Sun, 04 Oct 2026 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Villagers stage protest over theft at ancient Shiva temple
घोरावल क्षेत्र के मुड़िलाडीह स्थित शिव मंदिर में खाली दिख रहा अरघा, ग्रामीण का दावा इसमें स्थाप
घोरावल। मुड़िलाडीह (पठकागांव) में शनिवार रात प्राचीन शिव मंदिर में चोरी की घटना से ग्रामीणों में रोष बढ़ गया। ग्रामीणों ने मंदिर से शिवलिंग और पुराना पीतल का घंटा गायब होने का दावा किया। साथ ही हनुमान प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश और मंदिर परिसर में विवादित शब्द लिखे जाने का आरोप लगाया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में धरना देकर मामले का जल्द खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पूर्व प्रधान जितेंद्र पाठक समेत ग्रामीणों ने बताया कि भगवनिया तालाब के पास स्थित यह सैकड़ों वर्ष पुराना मंदिर आसपास के कई गांवों की आस्था का केंद्र है। शनिवार रात शयन पूजा के बाद पुजारी मंदिर में ताला लगाकर घर चले गए थे। रविवार तड़के मंदिर पहुंचने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। ग्रामीणों के अनुसार, अंदर शिवलिंग गायब था और केवल अरघा पड़ा था। हनुमान प्रतिमा पर भी वार किए जाने के निशान मिले। मंदिर का पुराना घंटा भी गायब था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और ग्रामीणों से पूछताछ की। धरने में अशोक पाठक, रामकेश, भोला पाठक, प्रदीप मिश्रा, मुन्ना, सतेंद्र, श्यामबिहारी पाठक और श्यामाचरण पाठक समेत अन्य लोग मौजूद रहे। घोरावल कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि मंदिर से केवल पुराने पीतल के घंटे के चोरी होने की जानकारी मिली है। पुजारी से भी जानकारी ली गई है। घंटा चोरी करने में किसका हाथ है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed