{"_id":"601414a68ebc3e318812337d","slug":"villagers-shouted-slogans-in-front-of-babni-police-station-sonbhadra-news-vns5716372184","type":"story","status":"publish","title_hn":"बभनी थाने के सामने ग्रामीणों ने लगाया जाम, की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बभनी थाने के सामने ग्रामीणों ने लगाया जाम, की नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी। बड़होर गांव निवासी नजीर अहमद उर्फ भोला की हत्या और उसके भतीजे के लापता होने से क्षुब्ध लोगों ने शुक्रवार को बभनी थाने के सामने रेणुकूट-अंबिकापुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख और पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। ग्रामीण नजीर के लापता भतीजे की तलाश की मांग कर रहे थे।
अंजनी स्टील लिमिटेड कंपनी रायगढ़ छत्तीसगढ़ से 19 जनवरी को सरिया लोड कर ट्रक चालक नजीर अहमद निकला और उसी दिन कहीं शाम को चालक की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गया। चालक का भतीजा खलासी तब से लापता है। इस घटना से क्षुब्ध बड़होर गांव के सैकड़ों लोग शुक्रवार को सैकड़ों लोग सड़क पर उतर गये। हालांकि म्योरपुर, बीजपुर और बभनी की पुलिस के साथ बभनी के पूर्व प्रमुख ब्लॉक कासिम ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। इस बाबत बभनी के प्रभारी निरीक्षक अभय नारायण तिवारी ने बताया कि जीपीएस के जरिए पता चला कि 20 जनवरी को आसनडीह में एक व्यापारी के यहां सरिया खाली कर दिया गया। इस मामले में छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़ की पुलिस जांच कर रही है। बृहस्पतिवार को म्योरपुर से माल भी जब्त किया है। छत्तीसगढ़ पुलिस बभनी को माल बेचने का मुख्य केंद्र मान रही है।
उधर बड़होर गांव से पहुंचे ग्रामीण व परिजन फारुखजमां, सलाउद्दीन, कादिर वकील, कोहिनूर, तौफिक, मुबारक, शाहरुख खान, वाहिद अली, बकरीदू, यार मुहम्मद, कमरुल, कय्यूम खां सहित सैकड़ों लोगों ने थाने पर पहुंचकर मामले में लीपापोती करने का आरोप लगाया। छत्तीसगढ़ पुलिस टीम मे धरमजयगढ़ के सब इंस्पेक्टर जेम्स कुजूर, प्रधान आरक्षक सुमेश गोस्वामी, कांस्टेबल लक्ष्मीनारायण, हेमलाल, बृजेश लाकड़ा के साथ अंजनी स्टील लिमिटेड कंपनी के मैनेजर एसएल यादव भी बभनी पहुंच कर मामले की पड़ताल में लगे रहे। धरमजयगढ़ के सब इंस्पेक्टर जेम्स कुजूर ने बताया कि जहां सरिया बेची गई है, वहां से माल बरामद कर लिया गया है। सरिया खरीदने वाले एक व्यापारी को भी हिरासत में लिया गया है। बहुत जल्द ही पूछताछ के बाद मामले का खुलासा कर दिया जायेगा। वहीं अंजनी स्टील लिमिटेड कंपनी रायगढ़ के मैनेजर एसएल यादव ने पुलिस पर सरिया व्यापारी से मिलीभगत का आरोप भी लगायास है। मैनेजर ने कहा कि यदि पुलिस तत्परता दिखाई होती तो पूरा माल बरामद हो सकता था।