फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers Protest Over Failure to Replace Burnt-Out Transformer for Two Months

Sonebhadra News: दो महीने से जला ट्रांसफॉर्मर न बदले जाने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sun, 03 May 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Villagers Protest Over Failure to Replace Burnt-Out Transformer for Two Months
म्योरपुर। ब्लॉक की आरंगपानी ग्राम पंचायत के काशीकुड़ टोले में पिछले दो महीने से जले ट्रांसफॉर्मर को न बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन कर बिजली निगम के खिलाफ रोष जताया। समाजसेवी राजू कुमार गुप्त के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर जलने के कारण पूरा टोला पिछले दो महीनों से अंधेरे में है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। गर्मी बढ़ने से कई बच्चे बीमार भी पड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 1912 पर कई बार शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रदर्शन में कुलदीप सिंह गोंड, मोहर सिंह गोंड, रामलाल, रमाशंकर, हीरा सिंह, सुप्रीम गोंड, रघुवीर सिंह आदि मौजूद रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed