{"_id":"67ed8a0040649f2e270c6da7","slug":"villagers-got-angry-when-water-was-not-sprinkled-on-the-road-and-blocked-the-road-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-126402-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सड़क पर पानी का छिड़काव न होने पर भड़के ग्रामीण, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सड़क पर पानी का छिड़काव न होने पर भड़के ग्रामीण, लगाया जाम
विज्ञापन
बीजपुर क्षेत्र स्थित एनटीपीसी रिहंद के राख बांध से राख का परिवहन नियमों को ताक पर रखकर किया जा रहा है। राख को परिवहन कर अन्यत्र ले जाया जा रहा है। सड़क पर राख गिरने और पानी का छिड़काव नहीं होने से ओवरलोड वाहनों से आवागमन करना मुश्किल हो गया है। पानी छिड़काव नहीं किए जाने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों के मुताबिक जरहा गांव के पोथीपाथर टोले में बुधवार की सुबह एक राख लोड हाईवा के डाले का हुक टूट जाने से राख रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर फैल गई। जिससे मार्ग पर यातायात अवरूद्ध हो गया। कई घंटे बाद भी सड़क पर बिखरी राख को नहीं उठाए जाने से आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए।
ग्रामीणों का आरोप था कि एनटीपीसी रिहंद से हाइवा ओवरलोड राख लेकर निकलते हैं। जब हाइवा चढ़ाई नहीं चढ़ पाते तो सड़क किनारे राख उतार देते हैं। इससे सड़क किनारे फैली राख के कारण रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
ग्रामीण ने एनजीटी के नियमों का पालन करते हुए राख ढुलाई किए जाने की मांग की। ग्रामीण सड़क किनारे फैली राख को उठवाने व पानी छिड़काव की मांग पर अड़े रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर सड़क से हटाया व मामले की सूचना एनटीपीसी प्रबंधन को दी गई।
इस संदर्भ में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि जाम खोलवा दिया गया है। सड़क पर पानी छिड़काव व राख न गिराने की हिदायत दी है। नहीं मानने पर ऐसे वाहनों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। चक्काजाम कर प्रदर्शन करने वालों में अर्जुन केशरी, विवेक केशरी, राकेश केशरी, गोलू, अनुराग, नंदू केशरी, मुन्नीलाल, प्रमोद केशरी, सुजीत, अमित, शिव कुमार, मुकेश केशरी, अजित आदि शामिल रहे।