{"_id":"615b3da18ebc3e8bb3253ca7","slug":"villagers-demonstrated-to-clear-the-cremation-site-sonbhadra-news-vns6154348103","type":"story","status":"publish","title_hn":"शवदाह स्थल खाली कराने को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शवदाह स्थल खाली कराने को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बभनी क्षेत्र में शवदह स्थल पर अवैध कब्जा करने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : SONBHADRA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असनहर के ग्रामीणों ने गांव के समीप राजासरई नदी तक बनी ग्राम पंचायत की सड़क सहित नदी की भूमि पर कब्जा किए जाने के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के माध्यम से सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त करने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि राजासरई गांव की नदी की भूमि पर वर्ष 1960 से शवदाह किया जा रहा है। रविवार को जब ग्रामीण शवदाह करने पहुंचे तो कुछ लोगों ने शवदाह करने से रोक दिया। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय लेखपाल पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान संतोष ने बताया कि कब्जा करने वालों को रोका गया था और थाने में सूचना भी दी गई थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने डीएम से नदी की भूमि से अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की है। सवरा, असनहर, राजासरई गांव के ग्रामीणों की मानें तो 1960 से नदी की भूमि पर शव दाह किया जा रहा है। इस बार गांव कुछ लोगों ने जुताई कर धान की क्यारी बना दी। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से असनहर गांव के अमरनाथ, हीरालाल, रामलल्लू, मुन्ने, उमेश कुमार, धीरज कुमार, श्रवण कुमार आदि शामिल रहे।
यदि भूमि पर जोत कोड़ है तो खाली कराया जाएगा। गांव सर्वे में है, जल्द ही सर्वे शुरू हो जाएगा। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा खाली कराया जाएगा। - गुलाब चंद, सर्वे कानूनगो।