फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers chased the team of electricity department for investigation

जांच को गई बिजली विभाग की टीम को ग्रामीणों ने दौड़ाया

Fri, 27 May 2022 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Villagers chased the team of electricity department for investigation
दुम्हान गांव में शुक्रवार को बिजली कनेक्शन की जांच करने पहुंचे विभागीय टीम को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। ग्रामीणों का आरोप था कि कनेक्शन होने के बाद भी बार-बार जांच के नाम पर उन्हें परेशान किया जा रहा है। ग्रामीणों के गुस्से को देखकर कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर खुद को बचाया।
विज्ञापन

दुमहान गांव के भूरसाटोला के दर्जनों उपभोक्ता अपने निजी खंभे व बांस के सहारे कनेक्शन लेकर कई वर्षों से बिजली का उपभोग करते आ रहे हैं। बिजली का बकाया वसूलने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को विद्युत विभाग की टीम गांव पहुंची। बांस-बल्ली को तोड़ते हुए केबल काटकर अपने साथ ले जाने लगे। इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वह उग्र हो गए। आरोप है कि नाराज ग्रामीणों ने विभागीय टीम को दौड़ा लिया। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को देते हुए भागकर अपनी जान बचाई। कुछ ही देर में फोर्स भी गांव पहुंच गई। हालांकि पुलिस के समक्ष विद्युत विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीणों ने आपस में सुलह कर लिया। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत विभाग ने कनेक्शन तो दिया है लेकिन एलटी लाइन पोल का खंभा नहीं लगाया है। अपने प्रयास से तार खींचकर लाया गया है तो उसे काटा जा रहा है। वहीं इस बाबत डुमरडीहा उपकेंद्र के अवर अभियंता संदीप कुमार का कहना था कि भुरसाटोला के उपभोक्ता चार खंभे का एलटी लाइन निजी सुविधा से खींचकर जला रहे थे। जांच के दौरान उस पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed