फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Villagers angry over non-payment of MNREGA protest

Sonebhadra News: मनरेगा का भुगतान न होने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thu, 26 Oct 2023 10:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
Villagers angry over non-payment of MNREGA protest
बभनी। स्थानीय विकास खंड के चैनपुर गांव में आठ महीने पूर्व अगरिया बस्ती में मनरेगा से निर्मित सड़क पर मजदूरों का भुगतान न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने बुधवार को विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान चैनपुर गांव में मजदूरी भुगतान को लेकर प्रदर्शन कर रहे मजदूरों में अशोक दुबे, राम गुड्डी, विकास, हरि, विशेश्वर, विष्णु, जय प्रकाश, अनीता, विनोद का आरोप है कि करीब आठ महीने पहले मनरेगा योजना के अंतर्गत कच्ची सड़क निर्माण अगरिया बस्ती में किया गया था। उसमें काम करने वालों का भुगतान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बकाया मजदूरी के भुगतान की मांग की है। इस संबंध में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी कमलेश भारती ने कहा कि सड़क निर्माण में मजदूरी का भुगतान बाकी नहीं है। अगर मजदूरी की शिकायत है तो जांच कराकर भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed