फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Video of dispute between teachers of composite school rehabilitation goes viral, ABSA reached for investigation

कंपोजिट विद्यालय पुनर्वास के शिक्षकों के विवाद का वीडियो वायरल, जांच को पहुंचे एबीएसए

Wed, 20 Apr 2022 06:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
Video of dispute between teachers of composite school rehabilitation goes viral, ABSA reached for investigation
खंड शिक्षा क्षेत्र म्योरपुर क्षेत्र की कंपोजिट विद्यालय पुनर्वास में बुधवार को शिक्षक और शिक्षिकाओं के विवाद का वीडियो वायरल हो गया। मामला संज्ञान में आते ही बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारी को जांच करने का निर्देश दिया। खंड शिक्षाधिकारी ने मौके पर पहुंच कर जांच की। उनका कहना है कि जल्द रिपोर्ट बीएसए को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह विद्यालय खुलने के बाद शिक्षकों का स्कूल आने का सिलसिला शुरू हो गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार दुबे ने अध्यापकों को सख्त हिदायत देकर कहा कि लेटलतीफी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इतना सुनते ही कुछ अध्यापक कहासुनी करने लगे। नामांकन के लिए विद्यालय पहुंचे अभिभावकों में किसी एक ने शिक्षकों को इस तरह लड़ते देख उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। साथ ही उच्चाधिकारियों को भी भेज दिया। वीडियो देख बीएसए हरिवंश कुमार ने एबीएसए एसपी सहाय को मौके पर भेज तत्काल रिपोर्ट मांगी। एबीएसए ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। शिक्षकों से पूछताछ भी की। उन्होंने कहा कि मामले की रिपोर्ट बीएसए को भेजी जाएगी। उधर विद्यालय में अभिभावकों संग पत्रकारों को देख एक शिक्षामित्र भड़क उठी। कहने लगी स्कूल में आना जाना हमारा निजी मामला है। बता दें कि विद्यालय में 9:10 पर कक्षा एक से पांच तक के मात्र 43 बच्चे उपस्थित थे। वहीं छह से आठ तक 45 बच्चे उपस्थित थे। नौ अध्यापकों में से मात्र छह उपस्थित थे। इस बाबत एबीएसए ने बताया कि अगर कोई शिक्षिका पत्रकारों को स्कूल आने से रोकती है तो ये सरासर गलत है। विद्यालय की बहुत शिकायत मिल रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed