UP: पीड़ित ने पांव पकड़कर पुलिस से मांगी मदद, वीडियो बनाने पर मारी लात; जमीन विवाद को लेकर चली थी कुल्हाड़ी
यूपी के सोनभद्र में वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ ने कहा है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विंढमगंज थाना के जोरूखाड़ गांव में महज एक बीघे के लिए भाई ही भाई का दुश्मन बना बैठा।उसने दरवाजे पर बैठे भाई के गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हड़कंप मचा दिया। घायल को खून से लथपथ देख तत्काल 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी गई।
पहुंची पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल चलने को कहा तो वह कांस्टेबल के पैर छूकर बचाने की गुहार लगाने लगा। इसी दौरान पोते को वीडियो बनाते देख दूसरा कांस्टेबल आपा खो बैठे और उसने पैर से ठोकर मार दी।
जब इसका वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जोरूखांड़ निवासी रामधनी पाटीदार (45) की भाई रमेश यादव (44) के साथ जमीन को लेकर पिछले तीन साल से रंजिश की स्थिति बनी हुई है।
हो गई कार्रवाई
बताया जा रहा है कि गत शुक्रवार को रमेश अपने दरवाजे पर बैठा हुआ था। उसी समय रामधनी चुपके से आया पीछे से गर्दन पर कुल्हाड़ी चला दी। तेज वार होने से जहां गर्दन पर गहरा जख्म बन गया। वहीं वह खून से लथपथ हालत में गिर पड़ा। यह देख परिजनों में हड़कंप मच गया। तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
पहुंची पुलिस ने 112 नंबर वाले वाहन से ही अस्पताल चलने को कही। पुलिस के मुताबिक इस पर पोता एंबुलेंस बुलाने की बात कहने लगा। यह देख घायल कांस्टेबल के पांव पड़ कर बचाने की गुहार लगाने लगा। इसका वीडियो बनाता देख एक कांस्टेबल उग्र हो उठा और उसने पैर से ठोकर मार दी।
इसके बद आनन-फानन में यायल को विंढमगंज पीएचसी पहुंचाया गया। वहां उसकी गर्दन में पांच टांके लगाए गए और बेहतर उपचार के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया गया। परिवार वालों का कहना है कि पुलिस ने मदद की बजाय अभद्रता की।
वहीं सीओ दुद्धी राजेश कुमार राय का कहना था कि कांस्टेबल की मंशा गलत नहीं थी। मौके पर कुछ इस तरह की परिस्थितियां बन गईं कि वह आपा खो बैठा। मामले में विंढमगंज थाने में केस दर्ज करा दिया गया है। आरोपी की भी तलाश कराई जा रही है।