फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Vehicle collided with a young man carrying Kanwar

Sonebhadra News: कांवड़ लेकर जा रहे युवक को वाहन ने मारी टक्कर

Sun, 16 Jul 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Vehicle collided with a young man carrying Kanwar
सोनभद्र। सावन के सोमवार पर शिवद्वार में जलाभिषेक के लिए विजयगढ़ किले से जल लेकर जा रहे कांवड़िय को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। उसे चतरा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घोरावल के किरड़िया गांव निवासी अंशु राय जलाभिषेक के लिए कांवड़ में जल लेने विजयगढ़ गए थे। वहां किले पर स्थित रामसरोवर से कांवड़ में 70 लीटर जल भरने के बाद शाम को वह पैदल शिवद्वार के लिए रवाना हुए। रात में उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद अंशु सड़क किनारे गिर गए। काफी देर तक वह सड़क पर ही पड़े रहे। राहगीरों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से चतरा सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सुबह डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के बाद डॉक्टरों ने अंदरुनी चोट बताते हुए छुट्टी दे दी। अंशु ने बताया कि घटना के बाद वह लगातार 112 नंबर डायल करते रहे, लेकिन मदद नहीं मिली। सुबह भी कोई एंबुलेंस न मिलने पर किसी तरह वह टेंपो से जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

सड़क हादसों में चार घायल, जिला अस्पताल रेफर
विंढमगंज/बभनी। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में रविवार को हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पतालाें में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बभनी थाना क्षेत्र के दरनखाड़ गांव के समीप बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर रविवार को दोपहर वाराणसी से छत्तीसगढ़ की तरफ जा रही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर साइकिल सवार को चपेट में लेते हुए पेड़ से टकरा गई। हादसे में साइकिल सवार संजय खरवार 28 निवासी अधौरा को चोट आई। उसे बभनी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। एसआई मेराज खां ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। उधर, रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर फुलवार ग्राम पंचायत के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार रमेश विश्वकर्मा, बुधिनारायण भारती व विनोद विश्वकर्मा घायल हो गए। तीनों कोलिनडूबा गांव के निवासी थे। ठेमा नदी के पास हो रहे रेलवे के दोहरीकरण कार्य में मजदूरी करने जा रहे थे। ग्रामीणों ने उन्हें एंबलुेंस की मदद से दुद्धी सीएचसी भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed