फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Varanasi in final by defeating Anpara by 44 runs

Sonebhadra News: अनपरा को 44 रनों से मात देकर वाराणसी फाइनल में

Sat, 07 Jan 2023 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Varanasi in final by defeating Anpara by 44 runs
टाउन क्लब में चल रही अंतरराज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल वाराणसी की टीम ने जीत लिया है। शनिवार को खेले गए रोमांचक मैच में अनपरा को 44 रनों से वाराणसी की टीम ने मात दी। चार विकेट लेने वाले वाराणसी के संजय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

अनपरा के कप्तान विश्वजीत ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। मैदान पर अनपरा की टीम के देर से आने पर आयोजन समिति ने अनुशासनहीनता के आरोप में अनपरा के 2 ओवर की कटौती कर दी। वाराणसी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में अपने 6 विकेट खोकर 204 रन बनाए। अरुण ने 38 गेंद पर 60 रनों की पारी खेली। दीपक ने 23 गेंदों पर 44, आशुतोष ने 35 और संदीप ने 22 रन बनाए। अनपरा के गेंदबाजों में सुनील, विशाल, अंकित व कैप्टन विश्वजीत को एक-एक विकेट मिला। जवाब में खेलने उतरी अनपरा की टीम 17 ओवर में 160 रनों पर ही ढेर हो गई। सलामी बल्लेबाज शिवानंद ने सर्वाधिक 33 रनों की पारी खेली। इसके अलावा अंकित ने 32, सुनील ने 23 व कप्तान विश्वजीत ने 18 रन बनाए। वाराणसी के गेंदबाज संजय ने अपने 4 ओवरों के कोटे में मात्र 15 रन खर्च कर चार खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। शाहिद ने तीन, विकल्प ने दो और अरुण ने एक विकेट हासिल किया। अंपायर सुनील गुप्ता व इकबाल, कमेंट्री अंसार अहमद अंसारी तथा स्कोरिंग निशांत मोहन ने किया। नौ जनवरी को मेजबान दुद्धी बी और प्रकाश पाली एकेडमी राबर्ट्सगंज के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed