फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Vandalism in Shiv-Hanuman temple in Sonbhadra idol broken theft in shop in sonbhadra

Sonbhadra News: शिव- हनुमान मंदिर में तोड़फोड़, मूर्ति खंडित, पास की दुकान में चोरी; ग्रामीणों में आक्रोश

Tue, 29 Jul 2025 12:50 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 29 Jul 2025 12:50 PM IST
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर नगर चौराहे पर मंदिर में तोड़फोड़ की गई। जिससे श्रद्धालुओं में काफी नाराजगी है। 

विज्ञापन
Vandalism in Shiv-Hanuman temple in Sonbhadra idol broken theft in shop in sonbhadra
मौके पर लोगों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले की कोतवाली रॉबर्ट्सगंज के कस्बा पुलिस चौकी अंतर्गत अंबेडकर नगर चौराहे पर स्थित शिव-हनुमान मंदिर में सोमवार रात अराजक तत्वों ने तोड़फोड़ कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह तब हुई जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।

विज्ञापन


लोगों ने बताया कि सुबह दर्शन के लिए पहुंचने पर देखा गया कि हनुमान जी की प्रतिमा खंडित अवस्था में पड़ी है। घटना को लेकर श्रद्धालु आक्रोशित हो गए। मंदिर से सटे एक किराना-सब्जी की दुकान में चोरी की घटना को भी अंजाम दिया गया है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; ये कैसी कार्रवाई...: पुलिस ने कहा गंगाजल उठाओ, भगवान करेंगे फैसला; गहना चोरी को लेकर थाने में की थी शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार निर्मल दास पुत्र तेजू निवासी अंबेडकर नगर चौराहा ने बताया कि दुकान से लगभग 1500 रुपये नकदी तथा किराना-सब्जी का सामान चोरी हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। 



स्थानीय लोगों ने मंदिर में हुई तोड़फोड़ व चोरी की घटना को लेकर नाराजगी जताई है और शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल गोपालजी गुप्ता का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed