फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Uproar over the death of the obstetrician during the operation

ऑपरेशन के दौरान प्रसूता की मौत पर हंगामा

Sun, 07 Nov 2021 06:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Uproar over the death of the obstetrician during the operation
राबर्ट्सगंज नगर स्थित एक निजी अस्पताल में शनिवार की रात ऑपरेशन के दौरान प्रसूता की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाया। मामला गंभीर होता देख अस्पताल कर्मियों ने नाराज लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया। रविवार की अलसुबह निजी वाहन से शव को घर भेजवा दिया।
विज्ञापन

कोन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी गर्भवती महिला (24) को उपचार के लिए राबर्ट्सगंज के पन्नूगंज मार्ग पर स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। रात करीब एक बजे डॉक्टर ने ऑपरेेशन कर प्रसव कराया। इसी दौरान महिला की हालत बिगड़ गई। डॉक्टर जब तक कुछ समझ पाता उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल कर्मियों ने मृतका के परिजनों को बच्चा स्वस्थ होने की जानकारी दी लेकिन प्रसूता की मौत के बारे में नहीं बताया। भोर करीब तीन बजे जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। परिवार के लोग डॉक्टर की लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इस दौरान कई कर्मचारी भाग निकले। हालांकि कुछ कर्मियों ने मृतका के परिवार वालों को इलाज का एक रुपये न लेने और आर्थिक मदद करने का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद रविवार की सुबह करीब छह बजे कर्मियों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए निजी वाहन से शव को घर भेजवा दिया। मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन की शादी दिल्ली हुई है। पिछले माह वह प्रसव कराने के लिए मायके आई थी। मृतका को तीन बच्चे हैं। इस संबंध में कोतवाल सत्यनारायण मिश्रा ने कहा कि निजी अस्पताल में गर्भवती महिला के मौत की जानकारी नहीं है। सूचना मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed