फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Uproar in trauma center after death of maternity

प्रसूता की मौत के बाद ट्रामा सेंटर में हंगामा

Mon, 14 Jun 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Uproar in trauma center after death of maternity
पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के सिंगरौली स्थित जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में रविवार रात कचनी निवासी एक प्रसूता की प्रसव के दौरान मौत होने के बाद परिजनों ने सोमवार की दोपहर तक हंगामा किया। परिजनों ने डाक्टर के नदारत रहने के अलावा नर्सों पर गंभीर आरोप लगाया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम, सीएमएचओ, टीआई ने मामला शांत कराया। मृतका के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष चंद्र प्रताप विश्वकर्मा व भाजयुमो जिला अध्यक्ष विनोद चौबे, कांग्रेस प्रदेश सचिव भास्कर मिश्रा समेत तमाम दलों के नेता भी पहुंचे थे।
विज्ञापन

बैढ़न के समीप ग्राम कचनी निवासी बिंदू विश्वकर्मा पति विनोद विश्वकर्मा को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार की सुबह 10 बजे जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर के वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां शाम के वक्त प्रसव हो रहा था कि महिला की मौत हो गई। इस दौरान मृतका के सास व मॉ ने आरोप लगाया कि पूरे समय तक एक भी जिम्मेदार चिकित्सक गायनिक वार्ड में प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला बिंदू को देखने नहीं आये। प्रसव के दौरान बिंदू ठीक-ठाक थी और सबसे बातचीत कर रही थी। स्टाफ नर्सों की लापरवाही से रक्त अधिक निकलने लगा तो इसका विरोध करते हुए लापरवाही बरतने का आरोप बिंदू व उसके सास व मॉ ने लगाया। तभी आवेश में आकर स्टाफ नर्सों ने प्रसूता व सास मॉ को दो, तीन झापड़ मार दिया। यहीं से बात गड़बड़ हुई और सोमवार की सुबह इतना हंगामा हुआ कि ट्रामा सेंटर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। एसडीएम ऋषि पवार, टीआई अरूण कुमार पांडेय घंटों मृतक के परिजनों को समझाते रहे। अंतत: टीम गठित कर जांच का आश्वासन देने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed