फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Uproar after the death of the pregnant woman, allegation of negligence in treatment

Sonebhadra News: प्रसूता की मौत के बाद हंगामा, उपचार में लापरवाही का आरोप

Fri, 13 Jun 2025 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Uproar after the death of the pregnant woman, allegation of negligence in treatment
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में लापरवाही के कारण प्रसूता की मौत का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया। देर रात शव लेकर अस्पताल जा रहे परिजनों को पुलिस ने लोढ़ी में रोक दिया। परिजन निजी अस्पताल के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के लउआ गांव निवासी अंजू (20) की शादी चोपन थाना क्षेत्र के कोटा निवासी अजय चेरो के साथ हुई थी। गर्भवती अंजू कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही थी। प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे लेकर सलखन स्थित एक अस्पताल ले गए थे। वहां एक महिला उसे अच्छे उपचार का हवाला देकर रॉबर्ट्सगंज के उरमौरा स्थित एक अस्पताल ले आई। बताते हैं कि यहां शुक्रवार की सुबह ऑपरेशन के बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद हालत गंभीर बताकर चिकित्सक ने उन्हें जबरन वाराणसी भेज दिया। वहां पहुंचने पर प्रसूता की पहले ही मौत होने की जानकारी हुई। परिजन एंबुलेंस से शव लेकर कोटा स्थित घर गए। वहां से शुक्रवार की देर शाम शव लेकर परिजन निजी अस्पताल जा रहे थे। इस बीच उन्हें लोढ़ी में जिला अस्पताल के पास रोक दिया गया। वहां से पुलिस ने एंबुलेंस को मोर्चरी पहुंचा दिया। परिवार के लोग शव को निजी अस्पताल ले जाने और कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed