UP Politics: 'निषाद समाज को OBC से हटाया जाए', कैबिनेट मंत्री ने दिया बड़ा बयान; पहलगाम हमले पर जताया दुख
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह इस पर सख्त निर्णय लेंगे और पाकिस्तान को उचित जवाब दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Politics: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने शुक्रवार को सोनभद्र में निषाद समाज के अधिकारों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि केवट, मल्लाह और फिशरमैन समाज को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से हटाकर अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग में शामिल किया जाए।
मंत्री संजय निषाद संविधान अधिकार न्याय यात्रा लेकर सोनभद्र पहुंचे थे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि निषाद समाज लंबे समय से अपने संवैधानिक हकों के लिए संघर्ष कर रहा है, लेकिन अब समय आ गया है कि इन्हें उनका उचित हक मिले।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि अनुसूचित जनजातियों के मामलों में राज्य सरकार को निर्णय लेने का अधिकार नहीं है, यह अधिकार केवल केंद्र सरकार के पास है। इसलिए केंद्र को निषाद समाज के वर्गीकरण पर उचित फैसला लेना चाहिए।
बोले- बनेंगे सशक्त आवाज
मंत्री ने बताया कि संविधान अधिकार न्याय यात्रा 135 दिनों तक चली और इस दौरान करीब 200 निषाद बहुल विधानसभा क्षेत्रों में जाकर समाज के लोगों से संवाद किया गया। उन्होंने कहा कि पहली बार मछुआरों को संगठित कर एक सशक्त आवाज के रूप में खड़ा किया गया है।
संजय निषाद ने कहा कि भाजपा ने निषाद समाज से जो वादे किए थे, उन्हें अब तक पूरी तरह निभाया नहीं गया है। इसका असर 2022 के विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिला, जहां पार्टी को निषाद बहुल 45 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर निर्माण के साथ निषादराज की मूर्ति की स्थापना होना एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे समाज के आत्मसम्मान को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि यह निषादराज के लिए लिया गया संकल्प था, जो अब पूर्ण हुआ है।