फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   UP Nikay Chunav Parinam Candidates and supporters got angry when ballot box reached in pickup

UP Nikay Chunav: मतगणना स्थल पर पिकअप में पहुंचा बक्सा तो भड़के प्रत्याशी और समर्थक, जमकर हंगामा

Fri, 12 May 2023 04:38 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 12 May 2023 04:38 PM IST
सार

ओबरा पीजी कॉलेज में चोपन, डाला और ओबरा नगर पंचायत के मतों की गिनती होनी है।शुक्रवार दोपहर में मतगणना स्थल पर कुछ सामान लेकर एक पिकअप पहुंची तो बाहर खड़े कुछ प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने रोक लिया। मतगणना में धांधली की आशंका जताते हुए हंगामा मचाने लगे। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav Parinam Candidates and supporters got angry when ballot box reached in pickup
मतगणना स्थल पर पिकअप में पहुंचा बक्सा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के ओबरा स्थित राजकीय पीजी कॉलेज में बने मतगणना स्थल पर शुक्रवार को पिकअप से बक्सा और बोरे पहुंचने पर प्रत्याशियों व समर्थकों ने जमकर हंगामा मचाया। मतगणना में धांधली की आशंका जताते हुए वह पिकअप को अंदर न जाने देने की जिद पर अड़ गए। मामला बिगड़ता देख मौके पर पहुंचे एसडीएम ने बक्सा व बोरी को खोलकर दिखाया। इसके बाद हंगामा मचा रहे लोग शांत हुए।

विज्ञापन


ओबरा पीजी कॉलेज में चोपन, डाला और ओबरा नगर पंचायत के मतों की गिनती होनी है। मतदान के बाद तीनों निकायों की मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच यहां बने स्ट्रांग रूम में सील किया गया है। बाहर कड़ा पहरा लगाया गया है। प्रत्याशी और उनके समर्थक भी मतगणना स्थल के बाहर से निगरानी कर रहे हैं।

विज्ञापन

एसडीएम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे

शुक्रवार की दोपहर में मतगणना स्थल पर कुछ सामान लेकर एक पिकअप पहुंची तो उसे बाहर खड़े कुछ प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने रोक लिया। पिकअप के अंदर बक्सा और बोरे में कुछ अभिलेख देख वह भड़क गए। मतगणना में धांधली की आशंका जताते हुए हंगामा मचाने लगे। कुछ ही देर में अन्य प्रत्याशी भी वहां पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सोनभद्र में भाजपा के लिए चुनौती: तीन निकायों में आज तक नहीं खिला कमल, चौथे में सत्ताधारी दल की हमेशा हुई हार

विवाद को तूल पकड़ता देख प्रशासन भी हरकत में आया। तत्काल एसडीएम प्रभाकर सिंह, नायब तहसीलदार रजनीश यादव फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। हंगामा मचा रहे लोगों से वार्ता की। बक्सा और बोरी को खोलकर दिखाया। जांच के दौरान पांचों बक्से खाली मिले। वहीं बोरे में 13 मई को होने वाली मतगणना में उपयोग होने वाली स्टेशनरी सामग्री पाई गई। इसके बाद लोग शांत हुए। एसडीएम ने बताया कि अफवाह के चलते भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई थी, जिसे दूर कर दिया गया।

सोनभद्र में 51.38 प्रतिशत हुआ मतदान

UP Nikay Chunav Parinam Candidates and supporters got angry when ballot box reached in pickup
निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र जिले की 10 निकायों में नगर की नई सरकार चुनने के लिए गुरुवार को हल्की नोकझोंक के बीच शांतिपूर्ण मतदान हुआ। तीखी धूप और गर्मी के बावजूद कई इलाकों में मतदाताओं ने मतदान का फर्ज निभाने में सुस्ती नहीं बरती। शाम छह बजे तक जिले में कुल 51.38 प्रतिशत मतदान हुआ था। महिलाओं और युवाओं ने पहले मतदान करने में रुचि दिखाई।

जिले के दस निकायों में अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए कुल 1012 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवारों के बीच जोर-आजमाइश है। यहां के 25 वार्डों से 146 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

अन्य नौ नगर पंचायतों से अध्यक्ष पद पर 91 उम्मीदवार हैं। उम्मीदवारों की सबसे अधिक संख्या अनपरा में है, जहां 28 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा सदस्य के 119 पदों पर 768 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed