फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   UP Fight between drunken father and son, youth absconds after killing father

UP: नशे में धुत पिता और बेटे में हुआ झगड़ा, पिता की हत्या कर कमरे में शव छिपाकर युवक फरार

Sun, 07 Jan 2024 01:05 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 07 Jan 2024 01:05 PM IST
सार

यूपी के सोनभद्र में नशे में धुत बेटे और पिता में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि नशे में धुत बेटे ने पिता की जान ले ली। हत्या के बाद शव घसीटकर कमरे में ले गया। शव को बिस्तर पर रखने के बाद कमरे में ताला लगातार फरार हो गया। 

विज्ञापन
UP Fight between drunken father and son, youth absconds after killing father
नशे में धुत पिता और बेटे में झगड़ा - फोटो : संवाद

विस्तार

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सहिजन खुर्द में शनिवार की रात नशे में धुत बेटे ने पिता की जान ले ली। हत्या के बाद शव घसीटकर कमरे में ले गया। शव को बिस्तर पर रखने के बाद कमरे में ताला लगातार फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के भीसमपुर निवासी रामराज (52) अपने बेटे संतोष, बेटी सरिता और दामाद के साथ चुर्क चौकी क्षेत्र के सहिजन खुर्द में किराए के मकान में रहता था। यहां निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में मजदूरी करता था। शनिवार की शाम को बेटे और पिता दोनों ने शराब पी और किसी बात को लेकर संतोष की पिता से कहासुनी होने लगी। इससे तंग आकर दामाद और बेटी बगल में ही सौ मीटर दूर स्थित रिश्तेदारों के यहां सोने चले गए।
विज्ञापन

रात में संतोष ने लकड़ी के फरठ्ठे से पिता के सिर और चेहरे पर कई वार कर दिये, जिससे रामराज की मौत हो गई। घटना के वक्त मां गांव पर गई थी। संतोष ने पिता की हत्या को किराए के कमरे के बाहर अंजाम दिया। वहीं मौत होने के बाद शव को घसीटते हुए करीब 25 फिट दूर कमरे में ले गया। शव को चारपाई पर लिटाकर कमरे में ताला बंद कर फरार हो गया। रविवार की सुबह जब बेटी कमरे के बाहर पहुंची तो जमीन पर खून फैला हुआ था। ताला तोड़कर घर में दाखिल होने पर शव देख सभी हैरान रह गए। मामले की जानकारी होने पर मौके अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, सीओ राहुल पाण्डेय, सदर कोतवाल, चौकी प्रभारी लोढी, चुर्क इंचार्ज सहित अन्य मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब के सेवन के बाद पिता-पुत्र में विवाद हुआ था। इसी दौरान सिर में गंभीर चोटे आने के कारण रामराज की मौत हो गई। -कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed