{"_id":"69af01edd16de658240fef16","slug":"up-board-urdu-exam-held-amid-tight-security-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-143041-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: कड़ी सुरक्षा के बीच हुई यूपी बोर्ड उर्दू की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: कड़ी सुरक्षा के बीच हुई यूपी बोर्ड उर्दू की परीक्षा
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कालेज में यूपी बोर्ड परीक्षा के पूर्व जांच करती शिक्ष
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं जिले में 80 केंद्रों पर चल रही हैं। सोमवार को उर्दू विषय की परीक्षा हुई। दोनों पालियों में परीक्षार्थियों की संख्या कम रही।
हालांकि विभाग की ओर से निगरानी में कोई कोताही नहीं बरती गई। सचल दल और कंट्रोल रूम के जरिए सभी केंद्रों पर पैनी नजर रही।
पहली पाली में हाईस्कूल की उर्दू विषय की परीक्षा के दौरान रॉबर्ट्सगंज के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के केंद्र पर छात्राओं को गहन तलाशी के बाद केंद्र में प्रवेश दिया गया। कक्षाओं में भी आंतरिक सचल दल लगातार भ्रमण करता रहा।
आदर्श इंटर काॅलेज, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के केंद्र पर भी परीक्षा सकुशल हुई। डीआईओएस जयराम सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। अभी तक किसी केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया है। संवाद