फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Unseasonal rain damages wheat crop

बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान

Mon, 27 Apr 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Unseasonal rain damages wheat crop
Unseasonal rain damages wheat crop
सोनभद्र। जिले के विभिन्न इलाकों मे रविवार की रात आंधी के साथ ही तेज गरज तड़क के बीच बारिश हुई। बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। तेज आंधी के साथ बारिश होने के दौरान राबर्ट्सगंज नगर के कई मोहल्लों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बारिश के दौरान बिजली गिरने से खलियारी क्षेत्र में आठ और सलखन क्षेत्र में दो मवेशियों की झुलसने से मौत हो गई। घोरावल व चतरा क्षेत्र में बिजली का तार टूटने से कई गांवों में आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

जिले में शनिवार की रात हुई बारिश के बाद रविवार को पूरे दिन मौसम साफ रहा। दिन में तीखी धूप भी निकली। इस बीच रविवार की रात करीब साढ़े बारह बजे तेज हवा चलने लगी। आंधी के दौरान सोन विद्युत फीडर से आपूर्ति रोक दी गई। रात एक बजे के बाद तेज बारिश शुरू हो गई, जो रुक-रुक कर चार बजे भोर तक होती रही। बेमौसम बारिश से खेत में खड़ी गेहूं की फसल के साथ ही खलिहान में थ्रेसरिंग के लिए रखी गेहूं की डंठल भींगने से किसानों की चिंता बढ़ गई। किसान सोमदत्त त्रिपाठी, संजय, अनुराग आदि का कहना है कि बारिश की वजह से गेहूं की कटाई, मड़ाई पांच दिन पीछे चली गई है। बारिश और आंधी से किसान पहले से परेशान हैं। गेहूं की फसल अच्छी नहीं होने से थ्रेसरिंग कराने में ज्यादा रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। गेहूं की उपज भी अच्छी नहीं होने से किसान चितिंत हैं। उधर, विद्युत वितरण निगम के राबर्ट्सगंज के अधिशासी अभियंता एसके सिंह का कहना है कि बारिश के दौरान आधे से एक घंटे तक राबर्ट्सगंज नगर की सप्लाई बंद कर दी गई थी। इसके अलावा घोरावल व चतरा क्षेत्र में तार टूट होने से आपूर्ति बाधित थी। बाद में मरम्मत कराकर विद्युत आपूर्ति सुचारु करा दी गई।
विज्ञापन

सलखन: चोपन थाने के भभाईच गांव में रविवार की रात एक बजे तेज गरज चमक के साथ बारिश होने लगी। उसी दौरान पेड़ के नीचे बंधे राजाराम भारती के दो मवेशी बिजली की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed