{"_id":"678fe56c5fb0ab359d01a881","slug":"unopposed-election-fixed-for-the-post-of-president-there-will-be-a-direct-contest-for-the-post-of-secretary-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-123384-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय, सचिव पद पर होगी सीधी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय, सचिव पद पर होगी सीधी टक्कर
विज्ञापन
दुद्धी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी कुलभूषण पांडेय ने मंगलवार को नामांकन पत्र वापस ले लिया। अब इस पद पर सिर्फ एक उम्मीदवार प्रेमचंद यादव के मैदान में होने से निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है। सचिव पद पर आमने-सामने की टक्कर बनी हुई है।
एल्डर कमेटी के चेयरमैन अशोक कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद के दावेदार कुलभूषण पांडेय ने अपना पर्चा वापस ले लिया। इसके बाद अध्यक्ष पद पर एक सिर्फ एक प्रत्याशी प्रेमचंद यादव हैं। सचिव पद पर दो प्रत्याशी राकेश कुमार व दिनेश कुमार ने नामांकन किया है।
इस पद के लिए 24 जनवरी को मतदान कराया जाएगा। अन्य सभी पदों पर एक-एक उम्मीदवार होने से निर्विरोध निर्वाचन तय है। इसकी औपचारिक घोषणा मतगणना के बाद की जाएगी। बताया कि 24 जनवरी को मतदान के दौरान सभी सदस्यों को बार काउंसिल से जारी सीओपी व ड्रेस कोड में आना होगा। सुबह 11 बजे से 3.30 बजे के मध्य मतदान होगा। मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा उसी दिन की जाएगी।