फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Units trade union rallied to close

इकाइयों को बंद करने पर ट्रेड यूनियन लामबंद

Thu, 26 Nov 2015 11:29 PM IST
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
संवाददाता, साोनभ्ाद्र Updated Thu, 26 Nov 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Units trade union rallied to close
ओबरा तापीय परियोजना के  ताप विद्युत गृह की 50 मेगावाट की पहली एवं दूसरी इकाई को उच्च प्रबंधन द्वारा बंद किए जाने के विरोध स्वरूप 11 ट्रेड यूनियनों ने लामबंद होकर गुरुवार की सुबह परियोजना के मुख्य गेट पर प्रदर्शन करते हुए आम सभा किया। इस दौरान बिजली कर्मचारियों ने बिजली प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन



सभा को संबोधित करते हुए उत्पादन निगम बिजली कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि बिजली प्रबंधन द्वारा चलती इकाइयों में थोड़ी गड़बड़ी आने पर बंद कर देना देशद्रोह से कम नहीं है।
विज्ञापन



परियोजना के विस्तारीकरण के तहत 660 मेगावाट की इकाईयों को लगाए बिना पुरानी इकाईयों को बंद नहीं करना चाहिए। इन इकाईयों के बंद करने से जहां गांवों को 18 घंटे बिजली देने की योजना पर असर पड़ेगा। वहीं हजारों की संख्या में संविदा श्रमिक भुखमरी के कगार पर आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



हाइड्रो इलेक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन के प्रांतीय महामंत्री हरदेव नारायण तिवारी ने कहा बिजली मजदूर इकाईयों को चालू कराने के लिए किसी भी स्तर पर जाकर विरोध-प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।


अभियंता संघ के अदालत वर्मा एवं उप्र ताप विद्युत मजदूर संघ के अध्यक्ष राधामोहन प्रजापति ने कहा कि निगम हित, प्रदेश हित, किसान हित में दोनोथं इकाईयों को चलाया जाना चाहिए। दोनों इकाईयों के अनुरक्षण पर लिया गया कर्ज भी अभी तक चुकाया नहीं गया है तथा यहां बिजली उत्पादन लागत अब और ज्यादा हो जाएगा।



सभा में योगेंद्र प्रसाद, शशि श्रीवास्तव, आरपी त्रिपाठी, दिनेश यादव, शाहीद अख्तर, रामकृपाल यादव, फागू चौहान, इं. उत्पलशंकर, इं. मनीष मिश्रा, प्रशांत श्रीवास्तव, पंकज राव, सीवी सिंह मौजूद रहे। सभा की अध्यक्षता बीडी  विश्वकर्मा तथा संचालन मंगरू चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed