फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Union Petroleum Minister Hardeep Singh Puri will be in the district for four and a half hours today

Sonebhadra News: आज साढ़े चार घंटे जिले में रहेंगे केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

Fri, 21 Mar 2025 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Union Petroleum Minister Hardeep Singh Puri will be in the district for four and a half hours today
सोनभद्र। केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी शनिवार को साढ़े चार घंटे जिले में रहेंगे। वह विकास की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। मेडिकल कॉलेज को एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम से युक्त एंबुलेंस भेंट करेंगे। अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन शुक्रवार को तैयारियाें में जुटा रहा।
विज्ञापन

नीति आयोग के आकांक्षी जिले सोनभद्र को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गोद लिया है।इ सी के तहत यहां चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने शनिवार को आएंगे। प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल के मुताबिक केंद्रीय मंत्री दोपहर ढाई बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वहां पार्टी के कोर ग्रुप के साथ बैठक के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। विकास की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य को लाइफ सपोर्ट मेडिकल वैन की चाबी भेंट करेंगे। इसके बाद शाम साढ़े 4 बजे विशिष्ट स्टेडियम तियरा पहुंचेंगे। वहां तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अवनीश कुमार अवस्थी, पूर्व राज्यसभा सांसद व जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष रामशकल भी मौजूद रहेंगे। यहां से वह शाम करीब साढ़े छह बजे वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

---
भाजपाइयों ने बनाई भव्य स्वागत की रूपरेखा
सोनभद्र। भाजपा के जिला कार्यालय में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के आगमन की तैयारी पर चर्चा करते हुए भव्य स्वागत की रूपरेखा बनाई गई। सभी कार्यक्रमों में पार्टी नेताओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और प्रमुख जगहों पर तैनाती का भी जिम्मा सौंपा गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, ओमप्रकाश दुबे, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, शंभू नारायण सिंह, नार सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed