{"_id":"66622a8622bccde47804957a","slug":"unemployed-enter-coal-mine-for-job-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-113956-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: नौकरी के लिए कोयला खदान में घुसे बेरोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: नौकरी के लिए कोयला खदान में घुसे बेरोजगार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीएल की निगाही परियोजना में ओबी हटाने का काम कर रही कंडोई कंपनी में हुई नियुक्ति में मनमानी को लेकर क्षेत्र के बेरोजगार व पुराने कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को काम बंद कराकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सुबह छह बजे से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन दिनभर चला। आरोप था कि निजी कंपनी सिफारिश के आधार पर नौकरी दे रही है और स्थानीय युवाओं की उपेक्षा कर रही है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि कंडोई कंपनी में ट्रायल दे चुके एक से आठ सौ तक पुराने कर्मचारियों की सूची तैयार की गई थी। सूची में शामिल सभी कर्मचारियों की नियुक्ति कर उन्हें काम पर रखना था लेकिन कंपनी के अधिकारी पुराने कर्मचारियों की नियुक्ति में रोड़ा बन गए। सूची में शामिल आठ सौ कर्मियों में अभी तक उन्हीं लोगों की भर्ती हो सकी है जिनकी सिफारिश पहुंची है।
अन्य कर्मचारियों को कपंनी के जिम्मेदारों ने किनारे कर दिया है। अधिकारियों की मनमानी से आक्रोशित स्थानीय बेरोजगारों को पुराने कर्मचारियों का साथ मिलने से मामला और गरम हो गया। नाराज लोग कोयला खदान क्षेत्र में स्थित कंपनी के कैंप पहुंच गए और अधिभार परिवहन का कार्य बंद करा दिया। सूचना पर सिंगरौली के नायब तहसीलदार सहित नवानगर थाने के टीआई पुलिस बल के साथ पहुंच गए। अधिकारियों ने आक्रोशित कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर भी मौके पर पहुंचकर आश्वस्त किया लेकिन सहमति नहीं बन पाई। कर्मचारियों का कहना था कि कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर झूठा आश्वासन देकर गुमराह कर चुके हैं अब कोल प्रबंधन का कोई बड़ा अधिकारी ठोस आश्वासन देता है तभी लोग हटेंगे।
विज्ञापन
-- -
धमकी देने से बिगड़ा माहौल
नौकरी की मांग को लेकर खदान में विरोध प्रदर्शन कर रहे तीन सौ से अधिक पुराने कर्मचारियों पर कंपनी अधिकारियों की ओर से पुलिस का हवाला देकर उन्हें जेल भिजवाने की धमकी पर माहौल गरम हो गया। कर्मचारी रोजगार के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन पर अड़े रहे। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक नौकरी पर नहीं रखा जाएगा तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।