{"_id":"686a5c1a75f8708ce50ac788","slug":"uncontrolled-car-entered-muharram-procession-two-injured-including-prd-jawan-so-saved-his-life-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मुहर्रम के जुलूस में घुसी बेकाबू कार, PRD जवान समेत दो घायल, एसओ ने भागकर बचाई अपनी जान; हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुहर्रम के जुलूस में घुसी बेकाबू कार, PRD जवान समेत दो घायल, एसओ ने भागकर बचाई अपनी जान; हड़कंप
Sun, 06 Jul 2025 06:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 06 Jul 2025 06:13 PM IST
सार
UP Accident News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में मुहर्रम के जुलूस के दाैरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बेकाबू कार ने दो लोगों को कुचल दिया। एसओ बाल-बाल बच गए। कार को पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से ढूंढ रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Road Accident in Sonbhadra: मुहर्रम पर ताजिया जुलूस के दौरान बभनी तिराहे के बेकाबू इनोवा कार की चपेट में आने से पीआरडी जवान समेत दो लोग घायल हुए। हादसे में बभनी एसओ बाल बाल बच गए। कार को लेकर चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बभनी बाजार में रविवार को मुहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान छत्तीसगढ़ की तरफ से तेज गति में आ रही कार ने जुलूस में शामिल ग्यासुद्दीन (55) और वहां से गुजर रहे शिवरतन (52) को चपेट में ले लिया। टक्कर के पास चालक गति तेज कर कार भगाने लगा।
विज्ञापन
इस बीच, सामने आए बभनी एसओ कमलेश पाल ने किसी तरह खुद को बचाया। कार चालक के फरार होने पर लोग आक्रोशित हो गए और थाने पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। लोगों की भीड़ जुटने से छत्तीसगढ़-मुर्धवा मार्ग पर कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित हुआ। एसओ के काफी समझाने के बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन
दोनों घायलों को बभनी सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि शिवरतन पीआरडी जवान है। वह कारीडांड ड्यूटी के लिए जा रहा था। घटना की सूचना मिलने पर सीओ दुद्धी राजेश कुमार राय मौके पर पहुंच गए। एएसपी टीएन त्रिपाठी ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है। वाहन की तलाश की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था क़ायम है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन