फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Uncontrolled bike rider collides with tree while dies

Sonebhadra News: गाय को बचाने में अनियंत्रित बाइक सवार पेड़ में टकराया, मौत

Tue, 31 Oct 2023 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike rider collides with tree while dies
बीजपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरहा टोला चेतवा में सोमवार की रात गाय को बचाने में बाइक सवार किशोर अनियंत्रित होकर पेड़ टकरा गया। हेलमेट न होने से सिर में आई गंभीर चोट के कारण उसकी मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

महुअरिया टोला निवासी शिवम कुमार (16) पुत्र रामजियावन अपने घर से बाइक से चेतवा कुछ घरेलू सामान लेने जा रहा था। चेतवा मोड़ पहुंचने से पहले ही अचानक सड़क पर सामने गाय आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में शिवम अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। घटना स्थल पर चीख पुकार सुन ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। किसी ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने मौके पर पहुंच घायल किशोर को धन्वंतरि चिकित्सालय भेजा। वहां डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि किशोर के सिर व सीने में गंभीर चोंटे आई हैं, जिससे उसके कारण उसकी मौत हुई है। उधर, किशोर के मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक का शव रात में एनटीपीसी के मोर्चरी में रखवा दिया था, सुबह मंगलवार को पंचनामा के बाद दुद्धी सीएचसी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed