फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Uncontrolled bike fell into a ditch, two youths injured

अनियंत्रित बाइक खाई में गिरी, दो युवक घायल

Wed, 26 May 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike fell into a ditch, two youths injured
घोरावल कोतवाली क्षेत्र से सटे यूपी-एमपी बार्डर पर बुधवार को खाई में गिरकर दो युवक घायल हो गए। एक को गंभीर चोट आईं हैं। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिंगरौली जिले के चितरंगी तहसील क्षेत्र विजयपुर गांव निवासी मोहन पनिका (40) व पवन कुमार (35) को बुधवार को दोपहर दो बजे घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पवन कुमार ने बताया कि वह अपने साढू मोहन पनिका के साथ बाइक से घोरावल आया था। शादी के लिए बर्तन खरीदकर दोनों घर वापस लौट रहे थे। यूपी एमपी के बॉर्डर पर फुटहड़वा मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरी खाई में गिर पड़ी। हादसे में मोहन को गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों की मदद से निजी साधन से दोनों को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया। मोहन की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed