{"_id":"5eb82f8f8ebc3e90233f0ad8","slug":"uncontrolled-bike-collides-with-tree-home-guard-dies-sonbhadra-news-vns5242795166","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, होमगार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, होमगार्ड की मौत
विज्ञापन
सागोबांध। बभनी थाना क्षेत्र के सागोबांध में शनिवार की रात बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस घटना में बाइक सवार होमगार्ड की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो अन्य घायल हो गये। घायलों को म्योरपुर अस्पताल में इलाज के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जिले में होमगार्ड के पद पर तैनात सागोबांध निवासी विंध्याचल (45) पुत्र रोदा खरवार शनिवार की रात बगल के गांव अहिरबुढ़वा गए हुए थे। रात्रि में ही एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग संतोष पुत्र महेंद्र, राजेश पुत्र हीरालाल निवासी अहिरबुढ़वा एवं विंध्याचल पुत्र रोदा निवासी ग्राम सागोबांध अहिरबुढ़वा से वापस आ रहे थे। बाइक सवार तीनों लोग जैसे ही शिवनारायण शर्मा के घर के पास पहुंचे, बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जाकर टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए।
पास के घर का एक व्यक्ति बाहर निकला तो घायलों के घरवालों को सूचित किया। घरवाले आनन-फानन में घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद विंध्याचल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। उधर, राबर्ट्सगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।