फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Uncontrollable car hits couple in sonbhadra mother and daughter killed father-son injured

रफ्तार का कहरः बेकाबू कार ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, मां-बेटी की मौत, पिता-पुत्र घायल, हालत गंभीर; रेफर

Fri, 26 Apr 2024 03:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 26 Apr 2024 03:25 PM IST
सार

Sonbhadra News: आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से सीधे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने दुर्गावती और महिमा को मृत घोषित कर दिया। सत्येंद्र और युवराज की भी हालत गंभीर देख उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
Uncontrollable car hits couple in sonbhadra mother and daughter killed father-son injured
मृत मां-बेटी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रॉबर्ट्सगंज-घोरावल मार्ग पर शाहगंज थाना क्षेत्र के पिपरी नंबर दो गांव के पास बेकाबू कार ने बाइक सवार दंपती और दो बच्चों को कुचल दिया। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। वहीं पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। चालक फरार है। घटना बीती देर शाम हुई। परिवार बाइक से घर लौट रहा था।
विज्ञापन


घोरावल थाना क्षेत्र के गुरवल गांव निवासी सत्येंद्र शास्त्री (32) राजगीर मिस्त्री का काम करता है। अपनी पत्नी व दोनों बच्चों को लेकर वह रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार स्थित रिश्तेदारी में गया था। गुरुवार की शाम सभी बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिपरी नंबर दो गांव के पास घोरावल की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर छिंटककर जा गिरे। हादसे में सत्येंद्र, उसकी पत्नी दुर्गावती (28), बेटी महिमा (6) और पुत्र युवराज (3) को गंभीर चोट आई।


शाहगंज एसओ वंदना सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाली कार को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। मां-बेटी के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed