फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Uncontrollable car collided with tree, three including mother and son died

बेकाबू कार पेड़ से टकराई, मां-बेटा समेत तीन की मौत

Sat, 19 Mar 2022 07:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car collided with tree, three including mother and son died
मद्धुघुटरा पोखरा के पास अनियंत्रित होकर एक कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। एक घायल की हालत गंभीर देख उसे छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भिजवा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की भोर में छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से कार सवार बभनी के राजासरई स्थित पैतृक आवास आ रहे थे। यहां उन्हें पूजा में शामिल होना था। सुबह करीब साढ़े छह बजे कार सवार वाराणसी-छत्तीसगढ़ मार्ग पर स्थित मद्धुघुटरा पोखरा गांव के समीप पहुंचे थे कि तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में मानमती दुबे पत्नी केशव प्रसाद दुबे (70), देव रूपी दुबे पत्नी उपेंद्र दुबे (55), नवीन दुबे पुत्र उपेंद्र दुबे (24) की मौत हो गई। वहीं, उपेंद्र दुबे (56) पुत्र केशव प्रसाद दुबे गंभीर रुप से घायल हैं। उन्हें उपचार के लिए अम्बिकापुर भेज दिया गया। उधर घटना की जानकारी होने पर मृतक और घायल के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed