फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Typhoon skimming thatch , fallen trees , broken power poles

आंधी से उड़े छप्पर, गिरे पेड़, टूटे बिजली के खंभे

Thu, 07 May 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला संवाददाता। सोनभद्र
अमर उजाला संवाददाता। सोनभद्र Updated Thu, 07 May 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Typhoon skimming thatch , fallen trees , broken power poles
ऊर्जांचल परिक्षेत्र में गुरुवार को आए तेज आंधी ने जमकर तबाही मचाई। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही अनपरा के गैर परियोजना क्षेत्र में कई घरों के छप्पर उड़ गए।
विज्ञापन


वहीं परियोजना कालोनी, परियोजना परिसर के साथ ही आसपास के इलाकों में गिरे दर्जनों पेड़ों ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था छिन्न-भिन्न कर दी। कालोनी परिसर में ही पेड़ गिरने से दो विद्युत पोल भी गिर गए। इसके चलते देर रात तक आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन


शाम चार बजे के करीब महज दस से पंद्रह मिनट के लिए आई आंधी ने जनजीवन प्रभावित करके रख दिया। तेज अंधड़ देख जहां हाइवे से गुजर रहे लोगों ने जहां-तहां वाहन रोक दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 वहीं साप्तािहक बाजार में अफरातफरी मच गई। पेड़ों को गिरने से कई जगह आवागमन रुकने के साथ ही बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई।

अनपरा परिसर और कालोनी में पेड़ों के गिरने से जहां आवासीय कालोनी और टेंपरेरी कालोनी की बत्ती गुल हो गई। वहीं बांसी उपकेंद्र से अनपरा-औड़ी सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लिए गई इलेवन केवी लाइन पर भी आपूर्ति रोक दी गई।

परियोजना कालोनी परिसर में मेंटनेंस आफिस के पास पेड़ गिरने से दो विद्युत पोलों के टूटने से अफरातफरी की स्थिति बनी रही।

एक्सईएन, जेई समेत अन्य बिजली कर्मी देर शाम तक पेड़ों को छंटवाने और टूटे पोलों का तार दूसरे विद्युत पोलों से जोड़कर वैकल्पिक व्यवस्था की कोशिश में जुटे रहे।

जेई धर्मेंद्र यादव के मुताबिक पेड़ों के गिरने से आपूर्ति तो बाधित हुई ही, कई जगह फाल्ट भी आ गया। बजरंगनगर के पास फ्यूज उड़ने से भी दिक्कत बनी रही। बताया कि आपूर्ति बहाली का प्रयास जारी है।

देर रात तक आपूर्ति सुचारु हो जाने की उम्मीद है। इसी तरह बांसी उपकेंद्र  से जुड़ी   लाइनों पर भी फाल्ट दुरुस्त करने का काम देर शाम सात बजे तक जारी रहा।


 ट्रांसमिशन के जेई राहुल ओझा ने  बताया कि आंधी के चलते आए फाल्ट के कारण इलेवन केवी के लाइनों पर आपूर्ति रोक दी गई है। जैसे ही फाल्ट दुरुस्त होने की सूचना मिलेगी, आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed