{"_id":"6851a19f6f7a887c430050b8","slug":"two-youths-riding-a-bullet-died-after-being-trampled-by-a-tractor-in-sonbhadra-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra: ट्रैक्टर से कुचलकर बुलेट सवार दो युवकों की मौत, हत्या की जताई जा रही आशंका, छानबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra: ट्रैक्टर से कुचलकर बुलेट सवार दो युवकों की मौत, हत्या की जताई जा रही आशंका, छानबीन में जुटी पुलिस
Tue, 17 Jun 2025 10:41 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज़ एजेंसी, सोनभद्र
संवाद न्यूज़ एजेंसी, सोनभद्र
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 17 Jun 2025 10:41 PM IST
सार
पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। कोतवाल ने बताया कि घटना की सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों से मिली तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद पुलिस और परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रॉबर्ट्सगंज-शाहगंज मार्ग पर परासी पांडेय गांव के पास मंगलवार की रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से बुलेट सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक अन्य साथी घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पचौखर गांव निवासी चंदन तिवारी (28) मंगलवार की शाम अपने साथी राजेश के साथ बुलेट बाइक से शाहगंज की गया था। देर शाम दोनों वापस लौट रहे थे। बताते हैं कि परासी पांडेय गांव के पास उनकी बुलेट बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। हादसे में चन्दन तिवारी और राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। चंदन तिवारी की बहन सुमन ने भाई की हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
बताया कि चंदन का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। वह कई दिनों से उसे मारने की फिराक में थे। गत 30 मई को भी चंदन को अगवा कर पिटाई की गई थी। उसे अधमरा हाल में गोरडीहा विद्यालय के पास फेंक दिया गया था। इस मामले में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद से ही हमलावर उसकी हत्या की फिराक में थे। उनकी ओर से ही साजिश कर घटना को अंजाम दिया गया है। इसकी सूचना भी पुलिस को दी गई थी। कोतवाल गोपालजी गुप्ता, लोढ़ी चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। कोतवाल ने बताया कि घटना की सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों से मिली तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन