फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two youths killed, three injured in road accidents

Sonebhadra News: सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन घायल

Sun, 30 Nov 2025 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Two youths killed, three injured in road accidents
जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पर घसिया बस्ती के मृतक युवक के शोकाकुल परिजन।संवाद
सोनभद्र/चोपन/रामगढ़। रात में ठिठुरन और कोहरे के चलते हादसों का सिलसिला तेज हो गया है। शुक्रवार की रात हुए जगहों पर हुए हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चोपन थाना क्षेत्र के प्रीतनगर में जहां खड़े ट्रक से कार टकराने से एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

वहीं, राॅबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एआरटीओ दफ्तर के पास पेट्रोल पंप के सामने ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दोनों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

आजमगढ़ के लालगंज बहेरा, देवगांव निवासी अभिषेक शर्मा (30) आशुतोष तिवारी (35) और दीपक श्रीवास्तव (45) किसी रिश्तेदार को छोड़ने के लिए कार से दुद्धी आए हुए थे। देर रात तीनों आजमगढ़ वापस रवाना हुए। प्रीतनगर, चोपन में एक वाहन को ओवरटेक समय उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखचे उड़ गए और तीनों लोग कार में फंस गए। मौके पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला, सीएचसी चोपन पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दूसरी घटना रॉबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के भेलाही बांध के पास हुई। चिरुई-मारकुंडी निवासी रामजनम (40) घसिया रौप के घसिया बस्ती स्थित ससुराल में रहकर रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में काम करता था। शुक्रवार की रात नौ बजे वह जिला अस्पताल की तरफ से बाइक से घसिया बस्ती की तरफ जा रहा था। एआरटीओ दफ्तर के आगे पेट्रोल पंप के पास पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

तीसरी घटना पन्नूगंज थाना क्षेत्र के चतरा की है। संजय कुमार निवासी पटवध, थाना चोपन शुक्रवार को पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ गया था। रात 8 बजे बाइक से लौटते समय रॉबर्ट्सगंज-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर चतरा बाजार स्थित प्राइमरी स्कूल के पास पीछे से बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed