फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two youths committed suicide by hanging themselves

Sonebhadra News: फंदे से लटकर दो युवकों ने दी जान

Wed, 27 Mar 2024 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Two youths committed suicide by hanging themselves
कोन/विंढमगंज। जिले के कोन एवं विंढमगंज थाना क्षेत्र में बीते 24 घंटे में दो युवकों ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। घटना से होली की खुशी मातम में बदल गई। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवकों ने आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

पहली घटना कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला किशुनटोला की बताई जा रही है। गांव निवासी मनोज कुमार (19) पुत्र स्व. जगरनाथ चेरो ने अपने ही घर में गमछा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि रविवार की देर रात मृतक की मां जीवकलिया देवी ने सूचना दी कि उसका लड़का घर में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली है। जिसकी सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। आत्महत्या करने के पीछे का कारण पता नहीं चल सका है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत केवाल की बताई जा रही है। जहां सोमवार की देर रात बुद्धिराम (30) पुत्र भोला गोंड घर से महज 20 मीटर दूर अमरूद के पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दी। घरवालों के मुताबिक मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। होली खेल कर देर रात शराब के नशे में घर आया था। खाना खाने के बाद परिजन सो गए। सुबह परिजन जब सोकर उठे तो घर से कुछ दूरी पर ही बुद्धिराम का शव अमरूद के पेड़ से गमछा के सहारे लटकता हुआ दिखाई दिया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। ग्राम प्रधान दिनेश यादव ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। इसकी पूर्व में चार शादियां हो चुकी थीं। तीसरी पत्नी से एक पुत्री भी है, जो अपने दादी के साथ रहती है। परिवार के लोग मेहनत मजदूरी करके अपना व अपने परिवार का जीवकोपार्जन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed