फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two young man dead in road accident three injured going to Lucknow to watch IPL

Sonbhadra News: IPL देखने लखनऊ जा रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, तीन घायल

Sat, 13 Apr 2024 04:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 13 Apr 2024 04:42 PM IST
सार

Sonbhadra News: हादसे की सूचना पर मृतक किशन के परिजन तुरंत रायबरेली रवाना हो गए। वहीं, दूसरा मृत युवक प्रयागराज का रहने वाला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Two young man dead in road accident three injured going to Lucknow to watch IPL
किशन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल का मैच देखने दोस्तों के साथ लखनऊ जा रहे सोनभद्र के युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र में हुआ। इसमें प्रयागराज का भी एक युवक ने जान गंवाई है, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। हादसे की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। युवक के घर वाले घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। शनिवार की देर रात तक शव घर आने की उम्मीद है।

विज्ञापन


रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कम्हारी गांव निवासी किशन (28) स्व. सत्यनारायण केशरी बीते गुरुवार की शाम घर से प्रयागराज के लिए निकला था। वहां से कुछ दोस्तों के साथ उसे आईपीएल देखने लखनऊ जाना था। शुक्रवार को किशन, उसका दोस्त प्रयागराज निवासी सोमप्रकाश, विनय केशरवानी और रोशन पटेल कार से लखनऊ के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन


देर शाम रायबरेली जिले के भदोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुचरिया गांव के पास तेज रफ्तार ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखचे उड़ गए। अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त का गया। सोमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों की मदद से अन्य तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने किशन को भी मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। किशन आठ तीन भाई व पांच बहनों में सबसे छोटा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। मां अनीता, भाई रामलखन, श्याम लखन सहित अन्य घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed