{"_id":"68b48d8fbd551de3d60cb840","slug":"two-wagons-of-goods-train-derailed-at-karela-road-junction-sonbhadra-news-c-194-1-son1003-133541-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: करेला रोड जंक्शन पर मालगाड़ी से दौ वैगन पटरी से उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: करेला रोड जंक्शन पर मालगाड़ी से दौ वैगन पटरी से उतरे
विज्ञापन
धनबाद रेलमंडल के करेला जंक्शन पर डीरेल हुई मालगाड़ी का वैगन। संवाद
अनपरा। धनबाद मंडल के चोपन-शक्तिनगर रेल मार्ग पर करेला रोड जंक्शन के पास शनिवार को देर शाम खाली मालगाड़ी के दो वैगन पटरी से उतर गए। कोयला परिवहन के लिए बेहद अहम रूट पर मालगाड़ी पटरी होने से महकमे में खलबली मच गई। रात में ही डीआरएम और एडीआरएम मौके पर पहुंच गए। हालांकि इससे ट्रेनों के परिचालन में असर नहीं पड़ा।
शनिवार को चोपन से खाली मालगाड़ी शक्तिनगर के लिए निकली थी। शाम करीब चार बजे करेला रोड जंक्शन पर उसके दो वैगन पटरी से उतर गए। घटना की जानकारी पाकर धनबाद मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा रात में मौके पर पहुंचे। करीब तीन बजे के बाद तीनों वैगन पटरी पर लाए गए। इसके बाद मालगाड़ी रवाना की गई। इसके बाद घटना के कारणों की छानबीन की गई।
करैला रोड जंक्शन के पास मालगाड़ी के दो वैगन बेपटरी हुए थे। इससे यात्री ट्रेनों के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है। मेंटनेंस टीम ने कुछ घंटे में ही ट्रैक को दुरुस्त कर लिया था। - मोहम्मद इकबाल, वरीय जनसंपर्क अधिकारी, धनबाद मंडल।
विज्ञापन
-- -
दो दिन पहले ही डीआरएम ने किया था निरीक्षण
धनबाद मंडल के नवनियुक्त डीआरएम अखिलेश मिश्रा दो दिन पहले ही क्षेत्र में निरीक्षण के लिए आए थे। उन्होंने यात्री सुविधाओं और निर्माणाधीन विकास कार्यों का जायजा लिया था। इसके दो दिन ही मालगाड़ी बेपटरी होने से खलबली मची रही।