{"_id":"65a55e697fbad41fee09bb06","slug":"two-trucks-burnt-after-collision-near-van-devi-temple-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-8347-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: वन देवी मंदिर के पास टक्कर के बाद धू-धूकर जले दो ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: वन देवी मंदिर के पास टक्कर के बाद धू-धूकर जले दो ट्रक
विज्ञापन
रेणुकूट (सोनभद्र)। पिपरी थाना अंतर्गत वन देवी मंदिर के समीप रविवार की रात दो ट्रकों में टक्कर के बाद आग लग गई। धू-धू कर दोनों वाहन घंटों आग में जलते रहे। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। दोनों वाहनों के चालक-खलासी मौके से फरार हो गए। घटना के चलते मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लगा रहा। पिछले 20 दिनों में इस मार्ग पर अगलगी की यह तीसरी घटना है। इन घटनाओं में पांच वाहन जले हैं और एक चालक की मौत हुई है।
पिपरी थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अनपरा से कोयला लेकर रेणुकूट की ओर आ रहा ट्रक रविवार की रात करीब एक बजे वन देवी के समीप पहुंचा, तभी रेणुकूट से अनपरा की ओर जा रहे खाली ट्रक से टक्कर हो गई। रिहंद बांध के समीप घने कोहरे की वजह से दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। दुर्घटना के बाद वाहनों में आग लग गई।
हादसे से हाईवे पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत स आग पर काबू पाया। एसओ ने बताया कि वाहनों को कब्जे में लेकर रास्ते से हटाते हुए आवागमन सुचारू कराया गया। चालक-खलासी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पहाड़ी रास्ता और घुमावदार सड़क, अक्सर अनियंत्रित होते हैं वाहन
रीवा-रांची नेशनल हाईवे के अंतर्गत आने वाला हाथीनाला से अनपरा का मार्ग राहगीरों के लिए खतरनाक बनता जा रहा है। इस मार्ग पर आए दिन हादसे हाे रहे हैं। सबसे ज्यादा घटनाएं रेणुकूट से अनपरा के बीच हो रही हैं। रिहंद बांध के ऊपर पहाड़ी पर घुमावदार रास्ते पर भारी वाहनों का दबाव अधिक है। सड़क टू लेन होने के कारण कई बार तेज रफ्तार वाहन घुमावों पर अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। सिर्फ अगलगी की 20 दिनों में यह तीसरी घटना है। इस क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क भी कमजोर है। ऐसे में हादसे के बारे में तत्काल सूचना भी पुलिस तक नहीं पहुंच पाती।
पूर्व में हुई घटनाएं::
* 25 दिसंबर: रेणुकूट से अनपरा के बीच कोयला लदे ट्रेलर व ट्रक में आमने-सामने की टक्कर के बाद आग लग गई थी। इसमें एक वाहन के चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई थी।
* 13 जनवरी: वन देवी मंदिर के समीप शराब लदा ट्रक पलट गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया। चालक-खलासी फरार हो गए। ट्रक के अंदर से 2362 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई।