फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two teenagers drowned while taking bath in the drain in Sonbhadra

सोनभद्र: नाले में नहाने के दौरान दो किशोर डूबे, एक बचा, दूसरे की तलाश जारी

Fri, 12 Jun 2020 10:56 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 12 Jun 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
Two teenagers drowned while taking bath in the drain in Sonbhadra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र जिले में रिहंद नदी से निकले डोंगिया नाला में शुक्रवार को सुबह नहाने निकले दो लड़के गहरे पानी में चले गए। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इस पर पहुंचे लोगों ने पानी में डूबे एक लड़के को बचा लिया जबकि दूसरे की तलाश की रही है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। जो लड़का पानी में डूबा है उसका नाम रेणुकूट के रेलवे स्टेशन रोड निवासी पवन कुमार राय बताया जा रहा है।

विज्ञापन


रेलवे स्टेशन रोड निवासी दो लड़के फारुख आलम (15) और पवन कुमार राय (17) शुक्रवार को सुबह डोंगिया नाला में नहाने के लिए निकले। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। आनन-फानन में कुछ लोगों ने नदी में कूदकर फारुख को बचा लिया। पवन की तलाश जारी है। मौके पर पिपरी थाने की पुलिस पहुंच गई है। गोताखोर भी बुला लिए गए हैं। पवन की तलाश शुरू करा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed