फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two Sadhan Cooperative Societies opened in Karki-Phulwari

Sonebhadra News: करकी-फुलवारी में खोली गईं दो साधन सहकारी समितियां

Tue, 20 May 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two Sadhan Cooperative Societies opened in Karki-Phulwari
सहकारिता विभाग की तरफ से सोनभद्र में दो नई साधन सहकारी समितियों (बी-पैक्स) का संचालन शुरू हो गया है। दोनों पर इंस्पेक्टर की नियुक्ति कर ली गई है। दो अन्य नई समिति के गठन की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


किसानों की आय बढ़ाने तथा उनकी सुविधा के लिए न्याय पंचायत स्तर पर साधन सहकारी समितियों का गठन किए जाने का निर्देश है। सोनभद्र में अभी 62 साधन सहकारी समितियों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

करमा ब्लॉक की तीन और घोरावल ब्लॉक की एक न्याय पंचायत में समिति का गठन नहीं हुआ था। करमा ब्लॉक के न्याय पंचायत पांपी के करकी गांव में नई साधन सहकारी समिति का गठन कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूलवारी में भी साधन सहकारी समिति के गठन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इन समितियों के संचालन के लिए प्रशिक्षण का कार्य भी पूरा हो गया है। जून माह से दोनों साधन सहकारी समिति का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।
इसके साथ ही करमा ब्लॉक के ही सरंगा एवं घोरावल ब्लॉक के तिलौली न्याय पंचायत में नई साधन सहकारी समिति खोले जाने की प्रक्रिया अभी चल रही है।
पिछले साल 18 अक्तूबर को ज्वाइंट वर्किंग कमेटी (जेडब्ल्यूसी) की हुई बैठक के बाद जिले में चार नई साधन सहकारी समितियों को खोले जाने का रास्ता साफ हुआ था। इसी क्रम में नई साधन सहकारी समितियों का गठन की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।



ज्वाइंट वर्किंग कमेटी की बैठक में जनपद सोनभद्र में चार नई समितियों का गठन करने पर सहमति बनी थी। करमा ब्लॉक के करकी और फुलवारी में समिति का गठन हो गया है। करमा ब्लॉक के सरंगा एवं घोरावल ब्लॉक के तिलौली न्याय पंचायत में भी जल्द ही साधन सहकारी समिति का गठन कर लिया जाएगा। इसकी प्रक्रिया चल रही है। - देवेंद्र प्रताप सिंह, एआर कोआपरेटिव-सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article