फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two real brothers drowned in the check dam, one died

चेकडैम में नहाने गए दो सगे भाई डूबे, एक की मौत

Tue, 01 Jun 2021 06:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Two real brothers drowned in the check dam, one died
सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के मुबारकपुर गांव स्थित चेकडैम में मंगलवार को स्नान करने के दौरान दो सगे भाई गहरे पानी में समा गए। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने उन्हें निकाला और पास के अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे सगे भाई शिवम (10) और शुभम (8) पुत्र चंद्रशेखर अपने घर से थोड़ी दूरी पर स्थित चेकडैम में नहाने गए थे। नहाते समय पैर फिसलने के कारण शुभम गहरे पानी में चला गया। शुभम को बचाने के चक्कर में शिवम भी गहरे पानी में उतर गया और डूबने लगा। कुछ देर बाद लोगों की नजर दोनों भाइयों पर पड़ी तो उन लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला। ग्रामीणों की मदद से बच्चों को लेकर उनके घरवाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी में इलाज की बेहतर व्यवस्था न होने के कारण हिंदुआरी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में शिवम को भर्ती कराया गया। परिवार के लोगों की मानें तो शिवम की हालत में सुधार है। उधर, घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed