फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two people including a woman died due to a fire falling

Sonebhadra News: जली गिरने से महिला समेत दो की माैत

Fri, 04 Jul 2025 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Two people including a woman died due to a fire falling
घोरावल/बीजपुर। जिले में बृहस्पतिवार की रात से शुक्रवार तक अलग-अलग स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश के दौरान बिजली गिरने से नौरंगी देवी (47) और भीम सिंह (24) की माैत हो गई। नाैरंगी के पति समेत 5 लोग झुलस गए।
विज्ञापन


घोरावल : कन्हारी गांव निवासी सुपाड़ी लाल (50) अपनी पत्नी नौरंगी देवी के साथ शुक्रवार की दोपहर लगभग एक बजे खेत पर गए थे। पाही पर बने घर के बरामदे में वह पत्नी के साथ बैठे थे। इसी दौरान गरज चमक के साथ बारिश होने लगी। बिजली गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गए। नौरंगी देवी की मौत हो गई, जबकि सुपाड़ी लाल झुलस गए। दूसरी घटना देवरीकाठ गांव में हुई। आरती (20), पुष्पा (20) और रेखा देवी (28) शुक्रवार की दोपहर खेत में धान का बीज डाल रही थीं। इसी दौरान बिजली गिरने से तीनों झुलस गईं। परिजनों ने उन्हें घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया। एक अन्य घटना में पथरताल गांव निवासी राकेश यादव (18) भी बिजली गिरने से झुलस गया।
विज्ञापन


बीजपुर : अंजानी गांव के नाई टोला निवासी भीम सिंह बृहस्पतिवार की रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। इसी बीच लगातार हो रही बारिश के बीच लगभग 12 बजे बिजली गिर गई। युवक उसकी चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद परिजन कमरे में गए तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर शुक्रवार की सुबह बीजपुर पुलिस पहुंची। युवक की अभी शादी नहीं हुई थी। वह खेती किसानी करता था, दो भाइयों में छोटा था। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि परिजनों के अनुसार, बिजली से युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed