{"_id":"66fb833d9ca3c385b90517ec","slug":"two-people-died-of-diarrhea-from-sonbhadra-who-went-to-work-in-prayagraj-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया का कहर: प्रयागराज काम करने गए सोनभद्र के लोगों की मौत, तीन अन्य भी संक्रमण की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया का कहर: प्रयागराज काम करने गए सोनभद्र के लोगों की मौत, तीन अन्य भी संक्रमण की चपेट में
Tue, 01 Oct 2024 10:36 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 01 Oct 2024 10:36 AM IST
सार
सोनभद्र जिले से काम करने के लिए प्रयागराज गए पांच लोग डायरिया की चपेट में आ गए। इलाज के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि तीन लोगों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र से प्रयागराज काम करने गए पांच लोग डायरिया की चपेट में आ गए, इसमें दो लोगों की मौत हो गई। सभी पन्नूगंज थाना क्षेत्र के केतार गांव के रहने वाले हैं, मृतकों का शव गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन
यह है मामला
बताया जा रहा है कि केतार गांव के संजय सिंह (45) पुत्र रामनाथ सिंह, गूड्डू (50) पुत्र बसन्तू, सुरेश (45) पुत्र तिलक, परमेश्वर (48) पुत्र करीमन और रामसुभग सभी प्रयागराज में नमामि गंगे परियोजना में पाइप लाइन का काम करने गए थे। बीते दिनों सभी डायरिया की चपेट में आ गए। इलाज के लिए सभी को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान संजय सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
अन्य सभी का इलाज चल रहा था। वहीं सोमवार की रात में गूड्डू की भी मौत हो गई। जब इसकी सूचना परिजनों को मिली तो गांव में कोहराम मच गया। दोनों मृतकों का शव रात में ही गांव आ गया और दोनों का दाह संस्कार कर दिया गया। शेष तीन लोगों की हालत ठीक है, लेकिन ग्रामीणों को डायरिया का भय सता रहा है।
विज्ञापन
वहीं प्रभारी चिकित्साधिकारी चतरा डॉ. शुभम त्रिपाठी ने बताया कि डायरिया के रोगियों के बाहर से आने की सूचना है। स्वास्थ्य विभाग आशा सहित अन्य लोगों को गांव में जाकर जागरूक करने के लिए कहा गया है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम तैयार है।