फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two people burnt to make liquor, hanged, got hanged, broke the crematoriums

दो लोगों ने लगाई फांसी, फंदे से लटका मिला शव

Thu, 18 Mar 2021 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Two people burnt to make liquor, hanged, got hanged, broke the crematoriums
म्योरपुर/सलखन। जिले में म्योरपुर व चोपन थाना क्षेत्र में बुधवार की रात दो युवकों का शव लटका मिला। एक युवक का शव उसके घर में बड़ेर से लटका मिला जबकि दूसरे युवक का शव नशा मुक्ति केंद्र के शौचालय में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

म्योरपुर: बलियरी गांव में बृहस्पतिवार की भोर में कैंसर पीड़ित दीना (32) पुत्र शंकर बियार ने फांसी के फंदे से झूलकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक युवक एक वर्ष से कैंसर से पीड़ित था। उन्होंने बताया कि कभी-कभी उसे असहनीय दर्द हुआ करता था। जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर पाता था। बीमारी से जूझ रहे युवक ने भोर में छत में जाने वाली लोहे की सीढ़ी के रेलिंग में दुपट्टा के सहारे गर्दन फांसी लगाकर झूल गया। परिजन सुबह उठे तो देखा कि दुपट्टा के सहारे दीना का शव लटक रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पंचनामा व पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। युवक वाहन चलाकर अपने परिवार का जीविकोपार्जन करता था।
विज्ञापन

सलखन: चोपन थाना क्षेत्र के सलखन गांव स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीज ने बुधवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार की सुबह मरीज की खोजबीन हुई तो गमछे के सहारे शौचालय में उसका शव लटकता मिला। बताया जाता है कि विजेंद्र (32) पुत्र स्व. बागेश्वरी यादव निवासी बिच्छी थाना राबर्ट्सगंज का रहने वाला था। मृतक नशे का आदि था। उसकी पत्नी ने दो दिन पूर्व ही उसे नशा मुक्ति केंद्र सलखन में भर्ती कराया था। बुधवार की देर रात उसने शौचालय में गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नशा मुक्ति केंद्र प्रबंधक की सूचना पर पहुंची चोपन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed