फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Two killed including two women in an accident

हादसे में महिला समेत दो की मौत

Thu, 29 Mar 2018 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो /सोनभद्र Updated Thu, 29 Mar 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
Two killed including two women in an accident
Accident Shimla

विज्ञापन
सोनभद्र। शहर में अलग-गलग स्थ्ाानों पर हुए सड़क हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पहले मामले में कोतवाली क्षेत्र के चुर्क तिराहे के समीप ट्रक की चपेट में आने से एक ट्रक चालक की मौत हो गई। वहीं, दूसरी घटना डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला चढ़ाई पर एक प्राइवेट बस डिवाइडर पर चढ़ गई। इस घटना में डिवाइडर पर खड़ी महिला चपेट आई गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
जिले के कोतवाली क्षेत्र चुर्क तिराहे के समीप राजमार्ग पर गुरुवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से दूसरे ट्रक का चालक कलिदास (55) की मौत हो गई। ट्रक खड़ा कर चालक नित्य क्रिया करने के लिए सड़क पार कर रहा था। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन



वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के खोजवा निवासी कालिदास ट्रक चालक था। बेटा सुनील ट्रक पर ही खलासी है। चुर्क तिराहे के समीप गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे डाला से गिट्टी लोड कर पिता-पुत्र पहुंचे। सुनील ने बताया कि ट्रक खड़ा कर उसके पिता नित्यक्रिया करने के लिए सड़क पार कर ही रहे थे कि चोपन से राबर्ट्सगंज की ओर आ रहे ट्रक ने पिता को रौंद दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाल भारत भूषण तिवारी ने शव को पीएम के लिए भेजवाया। घटना की जानकारी होने पर मृतक घरवाले भी पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि शव का पीएम करवा कर घरवालों को सुपुर्द     कर दिया गया। सुनील की तहरीर पर धक्का मारने वाले अज्ञात ट्रक  और उसके चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डाला संवाददाता के अनुसार पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला चढ़ाई पर गुरुवार को एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे डिवाइडर पर खड़ी पार्वतिया देवी (55) गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती  कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार  के बाद जिला अस्पताल भेज दिया  गया। रास्ते में महिला ने उसने दम  तोड़ दिया।


डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के पटेहरा टोला की निवासी पार्वतिया देवी पत्नी जोखन किसी काम से गुरुवार की सुबह डाला बाजार आई थी। वह सड़क पार करने जा रही थी, तभी कुछ वाहन गुजरने लगे। इस पर वह डिवाइडर पर ही वाहनों के जाने का इंतजार करने लगी। इसी दौरान तेलगुड़वा की तरह से डाला आ रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई।


इससे महिला बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। वहां मौजूद लोगों ने घायल को पास के अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया।

जिला अस्पताल जाते वक्त रास्ते में महिला की मौत हो गई। इस पर परिवार वाले शव लेकर वापस लौट और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed